
आजमगढ़ के निवासी मो. नूर जमा को पार्टी ने फिर सौंपी प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी ने आजमगढ़ निवासी मो. नूर जमा को लगातार तीसरी बार युवा विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
मो. नूर जमा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लगातार आगे बढ़े। पार्टी में उनके कार्य और सक्रियता को देखते हुए उन्हें इससे पहले भी युवा विंग में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई थी। अब पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मो. नूर जमा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाई जाएगी। प्रदेश नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे।
मो. नूर जमा के तीसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा संगठन को और मजबूती मिलेगी।