23 से शुरू होगा अखंड हरि कीर्तन महायज्ञ, 28 अगस्त को भव्य भंडारा

आजमगढ़ शहर

नरोत्तम ब्रह्म बाबा भीमबर मंदिर पर बीते 25 वर्षो से हो रहा आयोजन
बिलरियागंज। नरोत्तम ब्रह्म बाबा भीमबर मंदिर परिसर में पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन महायज्ञ का आयोजन 23 अगस्त से किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा के दिन होगा। इसी अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
25 वर्षों से चली आ रही परंपरा
नरोत्तम ब्रह्म अखंड हरि कीर्तन समिति के सदस्य मनोहर प्रजापति और राहुल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन पिछले 25 वर्षों से अनवरत जारी है। इसका पहला आयोजन वर्ष 2002 में हुआ था। तभी से हर वर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता से अखंड हरि कीर्तन महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
कई जिलों से पहुंचते हैं श्रद्धालु
महायज्ञ में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के अलावा गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर और अंबेडकर नगर समेत अन्य जिलों से भी भक्त पहुंचते हैं। पांच दिनों तक श्रद्धालु संगीतमय भजन-कीर्तन के माध्यम से ईश्वर की आराधना करेंगे। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *