
होटल कम्फर्ट में सजेगी संगीत, डांस और रंग-बिरंगी रोशनी की महफिल, डीजे नाइट के साथ मिलेगा रिवर फ्रंट का शानदार व्यू
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। त्योहारों के मौसम में आजमगढ़वासियों के लिए इस बार मनोरंजन का नया रंग देखने को मिलेगा। प्रिशा प्रोडक्शन की ओर से 17 अक्टूबर को होटल कम्फर्ट में भव्य ‘ढिंढोरा नाइट’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में संगीत, डांस, डांडिया, शानदार रोशनी और डीजे की धुन पर लोग जमकर मस्ती करते नजर आएंगे।
आयोजकों के मुताबिक, आजमगढ़ में पहली बार डांडिया नाइट को रिवर फ्रंट व्यू और लग्जरी सुविधाओं के साथ खास अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए डांसिंग के साथ फूडिंग, एडवेंचरस व्यू और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट समेत कई रोमांचक इंतजाम किए जाएंगे।
अलग-अलग श्रेणियों में रखे गए टिकट
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिंगल टिकट 699 रुपये, कपल टिकट 1199 रुपये और फैमिली टिकट 1999 रुपये रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि टिकट के साथ लोगों को मनोरंजन और खान-पान के साथ खूबसूरत माहौल का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
कई संस्थानों का मिला सहयोग
‘ढिंढोरा नाइट’ को सफल बनाने में प्रिशा प्रोडक्शन के साथ होटल कम्फर्ट किशोर, अमोहा सैमसंग स्टोर, संजय गारमेंट्स, सेवा शक्ति ट्रस्ट, अनंता रसोई और जोरको करतलपुर का सहयोग है। आयोजकों के अनुसार, सभी सहयोगियों के प्रयास से कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों ने की शामिल होने की अपील
आयोजकों ने आजमगढ़वासियों से 17 अक्टूबर को होटल कम्फर्ट पहुंचकर ‘ढिंढोरा नाइट’ का हिस्सा बनने और डांडिया की मस्ती का आनंद उठाने की अपील की है। टिकट और कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।