गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता मानिक चंद श्रीवास्तव का निधन

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कम्हरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
आजमगढ़। गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज, कोइलसा के पूर्व प्रवक्ता मानिक चंद श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार की रात करीब दो बजे निधन हो गया। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शिक्षकों, पूर्व छात्रों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।


मानिक चंद श्रीवास्तव ने गांधी शताब्दी इंटर कॉलेज में लंबे समय तक प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को क्षेत्र के लोग सम्मान के साथ याद कर रहे हैं।


बुधवार को उनका अंतिम संस्कार अंबेडकर नगर जनपद स्थित कम्हरिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अनूप श्रीवास्तव ने दी। अंतिम संस्कार में परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने ईश्वर से इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *