काशी नाथ जालान ऑटोमोबाइल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


ध्वजारोहण के बाद निकली तिरंगा यात्रा, कर्मचारियों ने लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प
आजमगढ़। शरफुद्दीनपुर स्थित काशी नाथ जालान ऑटोमोबाइल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।


प्रतिष्ठान के ऑनर भोलानाथ जालान एवं अभयनाथ जालान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शोरूम मैनेजर एहतेशाम चौधरी, फाइनेंस मैनेजर शफकत इम्तियाज समेत प्रतिष्ठान के सभी कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।


कार्यक्रम के समापन पर भोलानाथ जालान ने सभी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *