
ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में करीब 30 अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
बलरामपुर। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा एवं उनके पर्सनल असिस्टेंट संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया। अभियान में करीब 30 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया।
रक्तदान को बताया महादान
इस अवसर पर ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा ने आमजन से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर दिया गया रक्त उसके लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रक्तदान करने वालों में ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा, पीए संजय कुमार कुशवाहा, एडी हेल्थ के स्टेनो संतोष यादव, चालक पंकज मिश्रा, चालक सुनील पांडेय, गनर सूरज कुमार, गार्ड संजय यादव, गनर दिलीप सिंह, खानसामा बिट्टू कुमार, गनर अजय सिंह, फोटोग्राफर संजय यादव, फोटोग्राफर जयश्री यादव, वीडियोग्राफर संतोष गोड़, राजेश्वर यादव, नवनीत यादव और धनंजय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्यों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया।