ट्रक की टक्कर से राजगीर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

काम से बाइक से घर लौटते समय खुटौली के पास हुआ हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम
बलरामपुर । फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भऊना गांव निवासी 35 वर्षीय राजगीर कन्हैया लाल पुत्र मिठाई लाल की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। काम से घर लौटते समय खुटौली के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैया लाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
काम से लौटते समय काल ने घेरा
जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे लाहीडीहा बाजार से राजगीरी का काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही खुटौली के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कन्हैया लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
भीड़ जुटी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
पत्नी और तीन बच्चों का छिना सहारा
कन्हैया लाल परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अचानक हुई मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *