भाजपा के नेतृत्व में अजमतगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण

अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू हुई यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अधिकारी-कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध होकर चल रहे लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक परिसर में स्थित अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समाधि स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोगा भीखी साव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।


देशभक्ति गीतों और डीजे की धुन के बीच निकली तिरंगा यात्रा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। ब्लॉक परिसर से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब दो किलोमीटर लंबी कतार के रूप में आगे बढ़ी। तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने कहा कि अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर से अमर शहीदों की स्मृति में निकाली गई यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा लंबे समय तक याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देती हैं।


इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, सहायक विकास अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, यशवंत सिंह सोनू, दिवाकर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव, प्रदीप तिवारी, दिनेश पांडेय, हुमा परवीन, राधिका गोंड, गरिमा मिश्रा, अच्युतानंद त्रिपाठी, अजीत शाह, रामकेश सिंह, अमरजीत कुमार, अमरदीप शर्मा, राधेश्याम कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *