गोरक्ष क्षेत्र की कार्यसमिति में अंशुमान जायसवाल को मिली जगह, फूलपुर में हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़ आजमगढ़ ग्रामीण राजनीत


भाजपा की 39 सदस्यीय नई टीम घोषित होने के बाद बधाई देने वालों का लगा तांता

हिंदी न्यूज़ 24
फूलपुर। आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतों के साथ ही गोरक्ष क्षेत्र की नई कार्यकारिणी और कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की ओर से घोषित 39 सदस्यीय नई टीम में कस्बा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुमान जायसवाल को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
शनिवार सुबह से ही अंशुमान जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का पहुंचना शुरू हो गया। फूलपुर मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
इस अवसर पर अंशुमान जायसवाल ने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव पार्टी के संविधान के अनुसार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता को गोरक्ष क्षेत्र में दायित्व देने के लिए वह पार्टी के आभारी हैं। पार्टी की ओर से मिलने वाला प्रत्येक निर्देश उनके लिए सर्वोपरि रहेगा और वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल, श्रीलाल यादव, अमित जायसवाल, दुर्गेश अग्रहरि, अंगद सोनकर, अभय सिंह लालू, आशीष रावत, कमला प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *