आजमगढ़ में गूंजा भारत माता का जयघोष, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

आजमगढ़ आजमगढ़ शहर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
आजमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा ने शहर में देशभक्ति और राष्ट्र एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान, शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा है।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के बीच यात्रा गांधी तिराहा, रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और विद्यार्थी भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे बच्चों और महिलाओं ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर विनय प्रकाश गुप्ता, श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुनील मिश्रा, अवनीश चतुर्वेदी, साधना गुप्ता, कौशल्या वर्मा, मुंशी निषाद, राजेश साहनी, राजन उपाध्याय, आकाश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, धर्मवीर चौहान, योगेंद्र यादव, नीरज सिंह, अजय सिंह, अवनीश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, श्रेय अग्रवाल, विभा बरनवाल, सुमन सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, रित्विक जायसवाल, किशन सिंह और विवेक निषाद सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *