स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट : शैलेश कुमार सिंह
रानी की सराय पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, वाहन छोड़कर चालक फरार
बलरामपुर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजूरा गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर शिवकुमार राजभर की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। भंवरनाथ से बाइक से घर लौट रहे शिवकुमार को रानी की सराय पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया।


टक्कर इतनी तेज कि मौके पर ही गई जान
परिजनों के अनुसार, शिवकुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से भंवरनाथ से अपने घर शाहखजूरा जा रहे थे। वह रानी की सराय पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद शिवकुमार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वाहन कब्जे में, चालक की तलाश
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


मजदूरी कर चलाते थे परिवार
शिवकुमार मजदूरी कर पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *