9.02 लाख की चपत, जमीन भी नहीं मिलीचार साल तक रकम वापसी का इंतजार, मांगने पर धमकी का आरोप, जहानागंज थाने में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण

जमीन दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप, 2025 में भी पुलिस अधिकारियों से की थी शिकायत

बैंक से लिए ऋण की रकम में धोखाधड़ी का आरोप, अब दर्ज हुई एफआईआर
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 9.02 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लिवरापुर निवासी गोरखनाथ पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने संतोष पांडेय के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


तहरीर के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले जमीन दिलाने के नाम पर आरोपी ने शिकायतकर्ता से रकम ली थी। आरोप है कि बैंक से लिए गए ऋण की राशि में से 9.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम लेने के बाद न तो पैसा लौटाया गया और न ही जमीन दिलाई गई।


आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। शिकायतकर्ता ने मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के साथ रुपये मांगने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।


तहरीर में बताया गया कि वर्ष 2025 में भी मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी। इसके बाद 8 अगस्त 2026 को जहानागंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई। विवेचना उपनिरीक्षक शिवम त्यागी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *