इनवर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


मुंबई में लिफ्ट बनाने का करता था काम, तीन माह पहले आया था घर; निजी अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में शुक्रवार सुबह इनवर्टर ठीक करते समय करंट लगने से 35 वर्षीय युवक महातम यादव की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, खोजापुर गांव निवासी महातम यादव मुंबई में लिफ्ट बनाने का काम करते थे और करीब तीन माह पहले घर आए थे। शुक्रवार सुबह घर का इनवर्टर खराब होने पर वह उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन उन्हें तत्काल नरौली के पास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महातम यादव अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *