स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ का शिकंजा, 7 का चालान, 2 वाहन सीज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


जीयनपुर क्षेत्र में अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई, वाहन मालिकों और स्कूल प्रबंधन को दी गई चेतावनी


आजमगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद में विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में जीयनपुर क्षेत्र में स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब सात वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया।


इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। एआरटीओ अतुल यादव ने बताया कि जनपदभर में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अद्यतन रखें। साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी आग्रह किया कि बच्चों के परिवहन के लिए केवल निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले वाहनों का ही उपयोग करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *