बिगड़ैल सांड के हमले में वृद्धा की मौत, गांव में दहशत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव की घटना

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में मंगलवार की शाम बिगड़ैल सांड के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


देवारा जदीद गांव की रहने वाली सरजू देवी (65) मंगलवार की शाम घर से खेत की ओर जा रही थी। अभी वह गांव के बाहर ही पहुंची थी कि पीछे से आ रहे एक बिगड़ैल सांड ने उन पर हमला कर दिया। वृद्धा की चीख पुकार सुन कर गांव के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को भगाया। सांड के हमले में वृद्धा गंभीररूप से घायल हो गई थी। उन्हे आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची महराजगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में लगातार घूम रहे बिगड़ैल सांड को लेकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *