पीआरवी कर्मियों की तत्परता से बची महिला की जान

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अचानक खराब हुई थी महिला की तबीयत

पीआरवी कर्मियों ने बीमार महिला को अस्पताल पहुंचा बचाई जान, हुए सम्मानित

आजमगढ। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक महिला की अचानक से तबीयत खराब हो गई। महिला ने यूपी-112 पर काल कर इसकी सूचना दी। इस सूचना पर गश्त कर रहे पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे और सीने में दर्द से परेशान महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच सकी। पीआरवी कर्मियों की तत्परता को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

यूपी-112 के पीआरवी-8453 पर सब कमांडर के रूप में आरक्षी आनन्द प्रसाद व पायलट के रूप में मुख्य आरक्षी आलोक यादव की तैनाती है। बीते 30 जून को पीआरवी-8453 कंधरापुर थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की इवेंट संख्या-13296 उन्हें मिली। जिसमें कॉलर पूनम देवी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है तथा उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा है। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला की हालत गंभीर देख उन्हें और उनके भाई को तत्काल पीआरवी वाहन से ही निकट के अस्पताल पहुंचाया। समय से इलाज मिल जाने के चलते महिला की जान बच गई। पीआरवी कर्मियों के इस उत्कृष्ट, संवेदनशील एवं जनसेवामूलक कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 द्वारा पीआरवी-8453 पर तैनात कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसका वितरण मंगलवार को एसपी डाॅ अनिल कुमार व नोडल यूपी-112 एएसपी यातायात द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *