जन्माष्टमी देखने निकले युवक का नाले में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


दस दिन पहले कानपुर से मजदूरी कर घर लौटा था अमरजीत, मौत को लेकर परिजनों में मचा कोहराम

हिंदी न्यूज़ 24
बलरामपुर। दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदम मऊ गांव में जन्माष्टमी देखने निकले 32 वर्षीय युवक का शव शनिवार शाम सड़क किनारे नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदम मऊ गांव निवासी अमरजीत चौहान (32) पुत्र विजय बहादुर मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम सड़क किनारे स्थित नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान अमरजीत चौहान के रूप में हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जांच की मांग की है।
बताया गया कि अमरजीत करीब दस दिन पहले ही कानपुर से मजदूरी करके घर लौटा था। वह तीन भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *