गुरु के सम्मान में सजा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, स्वागत नृत्य से उपहार वितरण तक शिक्षकों पर बरसा स्नेह

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जताया आभार, प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा

हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।


कार्यक्रम में शिक्षकों को उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और विद्यालय के प्रति योगदान के आधार पर विशेष उपाधियों एवं सम्मान-पट्टिकाओं से सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित मनोरंजक प्रतियोगिताओं में शिक्षकों ने भी उत्साह से भाग लिया। पीकिंग ऑफ चॉकलेट में फीमेल स्टाफ प्रथम रहा। बैंगल्स एंड कैंडल्स में कुमकुम दुबे, चीट चैट में शोमिता श्रीवास्तव, म्यूजिकल चेयर में आयशा तैयब और फल खाना प्रतियोगिता में दुर्गेश यादव प्रथम रहे।


विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख भी देते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।
समारोह का विशेष आकर्षण उपहार वितरण रहा। अंत में सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच प्रेम, सम्मान और अपनत्व की सुंदर झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *