बाइक की टक्कर से घायल राजगीर की उपचार के दौरान मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


हुसेनगंज के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, निजी अस्पताल में तोड़ा दम
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज के पास शुक्रवार को बाइक की टक्कर से घायल राजगीर की शनिवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सिधारी थाना क्षेत्र के जिरिकपुर गांव निवासी रमेश कुमार (40) राजगीर का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से कहीं जा रहा था। हुसेनगंज के पास बाइक खड़ी कर वह लघुशंका करने लगा। इसके बाद सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही दूसरी बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से उसे शहर के लक्षिरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *