विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

राज्य एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए पात्र हस्तशिल्पियों से जिला उद्योग केंद्र आजमगढ़ में मांगे गए आवेदन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर द्वारा संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र हस्तशिल्पियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत 31 जुलाई 2026 तक आवेदन पत्र एवं कलाकृतियां जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ में जमा की जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत दो श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार तथा 20 दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार शामिल हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उत्कृष्ट हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करना और प्रतिभाशाली शिल्पकारों को सम्मानित करना है।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इच्छुक हस्तशिल्पियों को अपनी कलाकृति की उत्कृष्टता प्रमाणित करने के लिए निर्माण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। सभी आवेदन निर्धारित तिथि तक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ के कार्यालय में जमा किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *