राखी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता

आजमगढ़ शहर


सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में उत्साह से मनाया रक्षाबंधन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
आजमगढ़। कालीचौरा स्थित सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में बुधवार को रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापिका यामिनी अरोड़ा और प्रबंधक पीयूष मोढा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में निदेशिका स्नेहा चंद्रा मौजूद रहीं।
इस अवसर पर इंटर हाउस राखी प्रतियोगिता हुई, जिसमें ब्लू हाउस प्रथम और ग्रीन हाउस द्वितीय रहा। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने भी रक्षाबंधन मनाते हुए बालिकाओं ने बालकों की कलाई पर राखी बांधी।
कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने राखी मेकिंग, ग्रीटिंग कार्ड और थाली सजावट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा ने बच्चों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *