रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण


ट्रैक किनारे से बाजार जा रही थीं सोनिया, शाहगंज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आईं
बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव के पास शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


महमुदपुर गांव निवासी सोनिया के पति राम कुमार की कुछ वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। बताया गया कि शुक्रवार शाम सोनिया रोज की तरह पैदल रेलवे ट्रैक के किनारे से बाजार जा रही थीं। इसी दौरान शाहगंज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में वह ट्रैक के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *