पोखरे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण


पैर फिसलने से गहरे पानी में गया, परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया
बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रहिला तितिलियापार गांव में बुधवार दोपहर पोखरे में डूबने से 15 वर्षीय किशोर अतुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार, अतुल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित पोखरे पर शौच करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

किशोर के डूबने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद अतुल को पोखरे से बाहर निकाला।


परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


अतुल दो भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *