
सर्पदंश के बाद आंखों की रोशनी और आवाज हो गई थी बंद, इलाज के बाद हालत में हो रहा सुधार
मेहनगर। थाना क्षेत्र के अहियाई गांव में सोमवार की रात एक 12 वर्षीय बालक को सोते समय सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे खरिहानी बाजार स्थित अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
बताया गया कि सोमवार रात 12 वर्षीय समीर अपने पिता नरसिंह, मां और बहन के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। रात लगभग 2 बजे विषैले सांप ने उसके पेट में डस लिया। सर्पदंश के बाद जहर फैलने से उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बालक की हालत गंभीर होने पर परिजन रात में ही उसे खारिहानी स्थित अस्पताल ले गए, जहाँ बेहतर इलाज मिलने पर उसकी हालत में सुधार हो रहा है। रात में ही ग्रामीणों ने सांप को खोज कर मार डाला। मृत सांप कि पहचान ब्लैक कोबारा के रूप में हुई।