श्रावणी पूजन के साथ साहू समाज की समिति का चुनाव सम्पन्न, सतीश चंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष

आजमगढ़ शहर


झमाझम बारिश के बीच हुआ रुद्राभिषेक, मेहंदी, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा
आजमगढ़। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर आजमगढ़ साहू समाज की ओर से श्री राम जानकी मंदिर (लाल डिग्गी बंधा) परिसर में श्रावणी पूजन एवं समिति के चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झमाझम बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।


विद्वान आचार्यों द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। इसके बाद महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। वहीं बच्चों और बच्चियों ने चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष पद के लिए विनय प्रकाश गुप्त ने सतीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट के नाम का प्रस्ताव रखा। आमसभा ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। समिति के मुख्य संरक्षक स्वतंत्र गुप्त एडवोकेट, सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट एवं लक्ष्मी प्रसाद गुप्त ने सतीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट को नव निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया।


इसके बाद प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। समापन नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता एडवोकेट के आभार संबोधन के साथ हुआ।


कार्यक्रम में महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त, कोषाध्यक्ष घनश्याम गुप्त, मन्तलाल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, राजू गुप्ता, गुलाब चंद गुप्ता, लालचंद मेहनगर, रामासरे शाहगढ़, राममिलन गुप्ता, विमल गुप्ता ‘वैद्य’, विनोद गुप्ता, डॉ. प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, अविनाश, राजेंद्र, प्रेमचंद, भृगुनाथ, बालमुकुंद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, श्रीचंद एडवोकेट, विकास कुमार देवारांचल, संदीप, अंजनी कुमार एडवोकेट, प्रीति गुप्ता, सकुन गुप्ता, लाली समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महामंत्री विनय प्रकाश गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *