
SSP डॉ. अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्य और निष्ठा की शपथ
आजमगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को आजमगढ़ पुलिस लाइन और कैंप कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की गई।
31 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक व सम्मान चिन्ह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से आजमगढ़ पुलिस के कुल 31 अधिकारी-कर्मचारियों को पदक, सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से 09 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 05 को उत्कृष्ट सेवा पदक और एक पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।

अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में उपनिरीक्षक भीम सिंह, देवेंद्र नाथ दुबे, शशिकांत, पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी राजधारी सिंह, शत्रुघ्न सिंह, दद्दन राम, होरीलाल पाल और वेद प्रकाश सिंह शामिल हैं।
उत्कृष्ट सेवा पदक से मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार, जय राम तिवारी, मोती चंद्र राम, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव और संदीप कुमार यादव को सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य आरक्षी एआरआर राजेश कुमार पांडेय को सराहनीय सेवा पदक मिला।
DIG सुनील कुमार सिंह और ASP मधुबन कुमार सिंह को स्वर्ण सम्मान
ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी सुनील कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह को कमेंडेशन डिस्क (गोल्ड) प्रदान किया गया। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक प्रकाश मिश्रा को कमेंडेशन डिस्क (रजत) से सम्मानित किया गया।
यूपी-112 के 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र
यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से उत्कृष्ट कार्य और बेहतर रिस्पॉन्स टाइम के लिए आजमगढ़ के 13 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनमें कोतवाली की पीआरवी 7144 के कमांडर कांस्टेबल ताराचंद साहनी और पायलट होमगार्ड संजय मौर्या, कंधरापुर की पीआरवी 8453 के सब कमांडर कांस्टेबल आनंद प्रसाद और पायलट होमगार्ड आलोक यादव शामिल हैं।
तरवां की पीआरवी 5390 की टीम से हेड कांस्टेबल राम भरोसे यादव, कांस्टेबल राम सहाय पटेल, कांस्टेबल संतोष गुप्ता, होमगार्ड निरहू यादव, हेड कांस्टेबल अर्जुन यादव, हेड कांस्टेबल नागेश्वर लाल वर्मा, कांस्टेबल असफाक अहमद, कांस्टेबल मधुकांत यादव और होमगार्ड वेद प्रकाश पांडेय को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।