पिता की मौत पर बेटी ने खड़े किए सवाल, जहर देकर मारने का लगाया आरोप

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 60 वर्षीय रामलखन चौहान की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बलरामपुर। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामलखन चौहान की रविवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनकी बेटी अनीता ने सवाल खड़े करते हुए उन्हें जहर देकर मारने का आरोप लगाया। बेटी की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, रामलखन चौहान ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी राजमती से उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि दूसरी पत्नी संध्या से दो बेटियां हैं। बताया गया कि रामलखन पिछले करीब 12 वर्षों से अपने भतीजे चंद्रशेखर के साथ रह रहे थे।
परिजनों ने बताया कि रामलखन करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उनका शहर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर बेटी अनीता ने पिता को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
आरोप की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *