साइकिल सवार को बचाने में पलट गई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट : शैलेश कुमार सिंह
30 जुलाई को बघैला के पास हुआ था हादसा, जुनेदगंज के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला के पास 30 जुलाई की शाम साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की रात जुनेदगंज स्थित निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
रौनापार निवासी अतुल कुमार (31) 30 जुलाई की शाम बाइक से अपने मित्र के घर जा रहा था। वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंडलीय अस्पताल से किया गया था रेफर
हादसे के बाद परिजन गंभीर हालत में अतुल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे जुनेदगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों से उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था अतुल
अतुल दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *