अधिवक्ता परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया सम्मान

आजमगढ़ शहर


आजमगढ़। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की आजमगढ़ इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद आजमगढ़ इकाई के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री पीयूष कुमार राय ने किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश लाल श्रीवास्तव, पंडित रविंद्र नाथ त्रिपाठी तथा नरेंद्र सिंह को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता अपने अनुभव और मार्गदर्शन से युवा अधिवक्ताओं को न्यायिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर उनका सम्मान करना गौरव का विषय है।
समारोह में अधिवक्ता परिषद आजमगढ़ इकाई के मार्गदर्शक राधेश्याम मालवीय, अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के संरक्षक विजय बहादुर सिंह, दिनेश मौर्य, वीरेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, राजेश कुमार पाराशर, राजमणि यादव, प्रियदर्शी सिंधु भारती, पंकज सिंह, दीपक मिश्रा, सूरज यादव, मोनिका सिंह, सुधांशु राय, सभानंद यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *