
28 जुलाई तक होगा नामांकन, 29 को नाम वापसी
आजमगढ़। जनपद के सरकारी चिकित्सकों के संगठन प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ, आजमगढ़ के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव के लिए डॉ. विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय आजमगढ़ को चुनाव अधिकारी तथा डॉ. जेपी श्रीवास्तव, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है जो 5 अगस्त 2026 तक चलेगी।
चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन: 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक
- नाम वापसी: 29 जुलाई 2026
- नामांकन पत्रों की जांच: 29 जुलाई 2026
- मतदान: 5 अगस्त 2026, दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक
- मतगणना एवं परिणाम: 5 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे के बाद
चुनाव अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने सभी संबंधित चिकित्सकों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।