डॉक्टर ने तीन लोगों पर रंगदारी, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

मंडल चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों पर नकदी छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

आजमगढ़। मंडल चिकित्सालय आजमगढ़ में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार की ओर से न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपियों में दो नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

डॉ विनोद ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपी काफी समय से उन पर पर ₹10,000 प्रतिमाह की रंगदरी देने का दबाव उक्त लोग बना रहे थे। इनमे एक मिडियाकर्मी भी शामिल है। विरोध करने पर सरकारी नौकरी छुड़वाने की धमकी देने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी देने का भी आरोप प्रार्थना पत्र में लगाया गया है।

डॉक्टर का आरोप है कि 18 मार्च 2026 की सुबह अस्पताल जाते समय आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और जेब से ₹3,000 निकाल लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को डॉ विनोद जी तहरीर के आधार पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *