नीट परीक्षा में मिली असफलता पर छात्रा ने फांसी लगा दी जान

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर


शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन कोइरी पोखरा की घटना, मचा कोहराम
आजमगढ़। मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट 2026 की परीक्षा में असफल होने पर एक छात्रा ने शुक्रवार को घर में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन कोईरी पोखरा निवासी स्वर्गीय संजय यादव की 18 वर्षीया पुत्री सृष्टि यादव मेडिकल की तैयारी कर रही थी। मेडिकल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट 2026 की परीक्षा में उसने प्रतिभा किया था। वह बाहर रहकर नीट की तैयारी कर रही थी परीक्षा देने के लिए घर आई थी और तब से यहां रुकी थी। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सृष्टि यादव सफल नहीं हो सकी। जिससे नाराज होकर सृष्टि ने शुक्रवार को दिन में घर पर ही एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की माँ परिषदीय स्कूल में बतौर शिक्षिका तैनात है। मृतका का एक छोटा भाई बताया गया है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *