खेत में मेड़ बांधते समय फिसला किसान, टंकी से टकराकर मौत

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव में खेत में मेड़ बांधते समय पैर फिसलने से 54 वर्षीय किसान की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
फतुही गांव निवासी जियालाल बिंद पुत्र रामपलट शनिवार को खेत में मेड़ बांध रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्यूबवेल पंप की सीमेंट की टंकी से टकरा गए। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने पर परिजन उन्हें सीएचसी बरदह ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें जौनपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई धामू बिंद की सुचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव गांव पहुंचते ही पत्नी सावित्री देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जियालाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *