दो नाम, अलग जन्मतिथि और बनवा लिए दो पासपोर्ट, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप, पासपोर्ट कार्यालय की सूचना पर हुई जांच


उकरौड़ा गांव का मामला, शहर कोतवाली में पासपोर्ट धारक पर दर्ज कराया गया मुुकदमा


आजमगढ़। अलग-अलग नाम और जन्मतिथि वाले दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। जांच में मामला उजागर होने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव से जुड़ा हुआ है।
शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार उकरौड़ा निवासी मनोज सरोज पुत्र जीत के नाम से वर्ष 2018 में पासपोर्ट जारी कराया गया था। इसके लिए प्रस्तुत शैक्षणिक स्थानांतरण प्रमाणपत्र में जन्मतिथि 20 अक्तूबर 1995 दर्ज थी। वहीं वर्ष 2023 में सनोज पासवान पुत्र जीत बहादुर के नाम से दूसरा पासपोर्ट जारी कराया गया। इस दौरान प्रस्तुत आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड में जन्मतिथि 19 सितंबर 1994 अंकित मिली।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से पत्र मिलने के बाद जनपद पुलिस ने प्रकरण की जांच कराया। जांच में पता चला कि दोनों पासपोर्ट में नाम और जन्मतिथि अलग-अलग हैं, जबकि पता उकरौड़ा, शहर कोतवाली क्षेत्र का दर्ज है। आरोप है कि अलग-अलग शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एक ही व्यक्ति द्वारा दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए गए। जांच के दौरान कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट एक व्यक्ति द्वारा दो-दो पासपोर्ट बनवाए जाने का मामला सामने आने पर चैकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना अवर निरीक्षक उदय शंकर तिवारी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *