पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आकर मासूम बालक की मौत, घटना के समय शौच करने खेत की तरफ गया था मासूम

आजमगढ़ आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ ग्रामीण

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर मोहम्मदपुर गांव की घटना, मचा कोहराम

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर मुहम्मदपुर गांव में मंगलवार शाम बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के समय बालक शौच के लिए खेत की तरफ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हुसेपुर मुहम्मदपुर गॉव निवासी शिवराज सिंह का सात वर्षीय पुत्र सागर सिंह मंगलवार शाम घर से शौच के लिए गांव के बाहर खेत की ओर गया था। काफी देर तक जब वाह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह गांव के पास लगे लोहे के बिजली के पोल के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आशंका है कि पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *