
ईश्वर लाल गुर्जर को सदर, आस्था जायसवाल को लालगंज और भूपेश कुमार पांडेय को फूलपुर सर्किल की कमान; महिला अपराध, भूमि विवाद, आईजीआरएस और यातायात समेत कई अहम जिम्मेदारियां बांटी गईं
हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। पुलिस विभाग की ओर से जिले में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र और पर्यवेक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्धारण कर दिया गया है। इसके तहत अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के साथ विभाग की विभिन्न शाखाओं और महत्वपूर्ण कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईश्वर लाल गुर्जर को सदर क्षेत्र
सहायक पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर को सदर क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। उनके पर्यवेक्षण में मुबारकपुर, जहानागंज, गंभीरपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्र रहेंगे।
इसके साथ उन्हें पुलिस लाइंस, चुनाव प्रकोष्ठ, एलआईयू, पासपोर्ट सेल तथा गैंगस्टर, धारा 14(1) और गैंग पंजीकरण से संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी भी दी गई है।
आस्था जायसवाल को लालगंज की जिम्मेदारी
पुलिस उपाधीक्षक आस्था जायसवाल को लालगंज क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। उनके पर्यवेक्षण में देवगांव, बरदह, मेहनगर, मेहनाजपुर और तरवां थाना क्षेत्र रहेंगे।
महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण के साथ महिला सम्मान प्रकोष्ठ, वूमेन पावर लाइन, परिवार परामर्श केंद्र तथा छात्र पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना से जुड़े कार्य भी उनके जिम्मे रहेंगे।
भूपेश कुमार पांडेय को फूलपुर सर्किल
पुलिस उपाधीक्षक भूपेश कुमार पांडेय को फूलपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पर्यवेक्षण में फूलपुर, सरायमीर, दीदारगंज और पवई थाना क्षेत्र शामिल रहेंगे।
इसके अलावा भूमि विवादों की समीक्षा और त्वरित निस्तारण तथा एंटी भू-माफिया कार्रवाई की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
किरनपाल सिंह और अजय प्रताप सिंह को भी अहम जिम्मेदारियां
पुलिस उपाधीक्षक किरनपाल सिंह और अजय प्रताप सिंह को विभागीय स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। इनमें यातायात, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पत्र व्यवहार, भवन एवं कल्याण संबंधी कार्य, हेल्थ कार्ड, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, लोक शिकायत, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, शिकायत प्रकोष्ठ, सिटिजन चार्टर और कम्युनिटी पुलिसिंग जैसे कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा शहीद पुलिसकर्मियों के पात्र आश्रितों को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण एवं भर्ती, समाधान-तहसील दिवस तथा आंतरिक जांच प्रकोष्ठ से संबंधित जिम्मेदारियां भी अधिकारियों के बीच निर्धारित की गई हैं।
पुलिस विभाग की ओर से जिम्मेदारियों के इस विभाजन का उद्देश्य संबंधित थाना क्षेत्रों और विभागीय शाखाओं के कामकाज की निगरानी तथा शिकायतों और लंबित मामलों के निस्तारण की व्यवस्था को स्पष्ट करना है।