चिकनकारी सेंटर पहुंचीं शबाना आजमी, कामगार महिलाओं का बढ़ाया हौसला

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर


फैशन शो के लिए तैयार हो रहे परिधानों की ली जानकारी, महिलाओं की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

हिंदी न्यूज़ 24
फूलपुर। प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी अपने पैतृक गांव मेजवां में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर और सिलाई सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचीं। सेंटर पर कामगार महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
शबाना आजमी ने काम कर रहीं महिलाओं से बातचीत कर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रयास से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। चिकनकारी से जुड़ी महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं।
इस दौरान शबाना आजमी ने आगामी दिनों में होने वाले फैशन शो में रैंप पर चलने वाले मॉडलों के लिए तैयार किए जा रहे परिधानों के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उनके निर्देशन में कामगार महिलाओं की शूटिंग भी की गई।
कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर के उप प्रबंधक मनोज प्रजापति ने बताया कि अभिनेत्री शबाना आजमी मंगलवार को मेजवां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *