आजमगढ़ पुलिस के चालक रासबिहारी बने मुख्य आरक्षी परिवहन, 176 पदों की चयन प्रक्रिया में हासिल की सफलता

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

एसएसपी के चालक के रूप में निभा रहे थे जिम्मेदारी, पुलिस लाइन से चयनित होने वाले एकमात्र अभ्यर्थी; एसएसपी ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
आजमगढ़। जनपद पुलिस के आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्य आरक्षी परिवहन के 176 पदों पर हुई चयन प्रक्रिया में उन्होंने सफलता प्राप्त कर मुख्य आरक्षी परिवहन का पद हासिल किया है।


5 अक्तूबर 2025 को आयोजित चयन परीक्षा में प्रदेशभर के करीब 4,000 आरक्षी चालकों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पुलिस लाइन आजमगढ़ में नियुक्त आरक्षी चालक रासबिहारी प्रसाद का चयन हुआ। खास बात यह है कि पुलिस लाइन आजमगढ़ से मुख्य आरक्षी परिवहन के पद पर चयनित होने वाले रासबिहारी प्रसाद एकमात्र अभ्यर्थी हैं। वह वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के चालक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


उनकी सफलता की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रासबिहारी प्रसाद की इस उपलब्धि से आजमगढ़ पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पुलिस कर्मियों के लिए मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *