कंधरापुर थाने के निर्माणाधीन भवन का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, चंद्रमा ऋषि धाम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी

आजमगढ़ आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ ग्रामीण आजमगढ़ शहर

निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के दिए निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर
आजमगढ़। जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को थाना कंधरापुर परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि भवन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए जल्द किया जा सके।


चंद्रमा ऋषि धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
इसके बाद डीएम और एसएसपी ने थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित चंद्रमा ऋषि धाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर में व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *