
राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजने के निर्देश, शिकायतों के पारदर्शी समाधान पर जोर
आजमगढ़, 18 जुलाई। तहसील मेंहनगर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त राजस्व विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।