
जनपद भ्रमण के दौरान डिप्टी सीएम ने किया विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की समीक्षा
बाबू रामकुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्य में हुए शामिल

आजमगढ़। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौका का शनिवार को जनपद में आगमन हुआ। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां डीआईजी सुनील कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी डाॅ अनिल कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने डिप्टी सीएम को जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यो, शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमो व कानून व्यवस्था की जानकारी दी।

इसके पश्चात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व कारागार मंत्री दारा सिंह चैहान जनपद के हरिऔध कला केंद्र में बाबू रामकुंवर सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। उन्होंने बाबू रामकुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान का स्मरण किया। इसके पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्रामीण एवं नगरीय विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। आमजन को सुरक्षित, भयमुक्त एवं सुशासित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चैहान, एमएलसी रामसूरत राजभर, विधायक मधुबन राम विलास चैहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, अध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण सिंह समेत अन्य लोगा मौजूद रहे।