प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर निकली सेवा संकल्प यात्रा, आजमगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

आजमगढ़ शहर


बेलइसा में स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों का सम्मान; पीजीआई चक्रपानपुर में सेवा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और मरीजों में फल वितरण हिंदी न्यूज़ 24
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा संकल्प यात्रा के तहत वडनगर से वाराणसी तक जाने वाली बाइक यात्रा सोमवार को आजमगढ़ पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को यात्रा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हुई।


यात्रा के 5 अक्टूबर को आजमगढ़ पहुंचने पर बाबा विश्वनाथ मैरिज लॉन में रात्रि विश्राम किया गया। मंगलवार की सुबह सेवा यात्रियों ने योगाभ्यास किया। इसके बाद बेलइसा चौराहे के पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
इसके बाद बाइक यात्रा छतवारा चौराहा, करणपुर-सुम्भी बाजार होते हुए पीजीआई चक्रपानपुर पहुंची। यहां सेवा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही मरीजों में फल वितरित कर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।
पीजीआई चक्रपानपुर से यात्रा नरेहथा, सिंहपुर बाजार, खरिहानी बाजार, तरवां बाजार और मेहनाजपुर होते हुए आगे गाजीपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह आमजन तथा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ बाइक यात्रियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, सुशील सिंह, पवन सिंह, निखिल राय, आनंद सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, सुजीत सिंह, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, अवनीश चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *