
2 अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम, महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों पर होगी विचार गोष्ठी
आजमगढ़, 16 अगस्त। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के तत्वावधान में गांधी जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कलले वेडर स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने की, जबकि संचालन साहू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश का गौरव हैं। उनके विचार, सिद्धांत और सत्याग्रह आज भी राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती भव्य समारोह के रूप में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद उनके विचारों, सिद्धांतों और सत्याग्रह के संदेश पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में विनोद साहू, राव साहू, विकास भाई कौशला, श्यामकुमार, जय साहू, सत्यनारायण साहू, लालचंद साहू, राजेंद्र साहू, डॉ. पंकज सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।